छत्तीसगढ़

CG : बच्चे की मौत तरबूज से नहीं फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा …

जांजगीर। जिले में बच्चे की मौत फूड पाइजनिंग की वजह से हुई थी, मगर इसका कारण रात में खाया गया तरबूज नहीं था। घटना के बाद लिए गए संबंधित तरबूज के सैंपल में किसी तरह के मिलावट का पता नहीं चला है। वहां की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिल चुकी है, मगर उस दौरान रायपुर से लिए गए फ्रूट के सैंपल की जांच रिपोर्ट का अब तक पता नहीं है। जांजगीर में बच्चे की मृत्यु के अलावा तीन और लोग बीमार हुए थे। पूछताछ में पता चला था कि उन्होंने रात में बिरयानी और तरबूज खाया था। इसके बाद तरबूज में खतरनाक मिलावट होने की आशंका थी। इस संदेह के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने संबंधित तरबूज का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर की प्रयोगशाला भेजा था। वहां के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित बेहरा ने बताया कि रिपोर्ट में तरबूज में किसी तरह की मिलावट होने की पुष्टि हुई है। बच्चे की मृत्यु का कारण फूड पाइजनिंग था, मगर इसकी वजह 8 से 10 घंटे पहले सेवन किया गया कुछ भी खाद्य पदार्थ हो सकता है।

इस घटना के बाद एफडीए की टीम ने राजधानी रायपुर के लालपुर फ्रूट मार्केट में जाकर जांच की थी। इस दौरान वहां से तरबूज के 2, अनार, आम और मौसंबी के एक-एक सैंपल लेकर जांच के लिए कालीबाड़ी लैब भेजा था। रायपुर के अभिहित अधिकारी ने बताया कि अभी सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। घटना के बाद मई के अंतिम दिनों में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने प्रदेशभर में थोक और रिटेल फल दुकानों में जाकर जांच कराया था।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

5 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

5 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

5 hours ago