रायपुर। सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए इन दिनों सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कभी खुद की जान से खिलवाड़ तो कभी किसी और को मोहरा बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे फेमस प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से वायरल हो रहा है, जिसमें इंस्टाग्राम रील के लिए 4 साल के बच्चों को सिगरेट पिलाई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कैसे बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शख्स ने बच्चों का धूम्रपान करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। मिली जानकारी के मुताबिक, दलदल सिवनी निवासी युवक के ID से वीडियो अपलोड किया गया है। बता दें कि पिछले महीने युवक ने इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड किया था। वहीं, जब अकाउंट पब्लिक हुआ तब जाकर युवक की करतूत सामने आई है।
रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…
विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…
उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…
अम्बिकापुर/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के…
जबलपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…