छत्तीसगढ़

CG : बच्चों में ड्रग्स और स्वापक औषधियों के प्रयोग की रोकथाम हेतु चलेगी अभियान

15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी संयुक्त अभियान

कोरिया, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में महिला एवं बाल विभाग ने बच्चों द्वारा ड्रग्स और अन्य स्वापक औषधियों के सेवन की रोकथाम के लिए एक व्यापक अभियान की घोषणा की है। यह अभियान श्एक युद्ध नशे के विरुद्धश् नाम से 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक जिलेभर में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे की आदतों से दूर रखना और उनके जीवन को सुरक्षित बनाना है।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के अनुसार, इस अभियान में पुलिस विभाग, खाद्य एवं औषधीय प्रशासन, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग, आबकारी विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।

अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और चिन्हांकित स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, चौक-चौराहों और अन्य प्रमुख स्थलों पर बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा, जो नशे का सेवन कर रहे हैं। चिन्हित बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और उन्हें काउंसलिंग एवं उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस अभियान के माध्यम से बच्चों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि नशे स्वयं, परिवार, समाज के लिए रोकना बहुत आवश्यक है और इस कार्य में सहभागिता भी जरूरी है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago