छत्तीसगढ़

CG : बड़ी मां देती रही संरक्षण, भतीजी की इज्जत लूटता रहा दरिंदा, दोनों गिरफ्तार

जशपुर, एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27 वर्ष) और पीड़िता की बड़ी मां (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता की बड़ी मां ने ही आरोपी को घर बुलाकर उसका परिचय कराया था और दुष्कर्म की घटनाओं में उसका समर्थन किया. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2025 को पीड़िता की बुआ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी, जो उनकी बड़ी बहन की बेटी है, 7 अप्रैल को उनके घर आई थी. वह उदास और गुमसुम थी. पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि राहुल नाम के एक युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि उसकी बड़ी मां ने ही तीन-चार महीने पहले राहुल को घर बुलाकर उसका परिचय कराया था और कहा था कि वह एक अच्छा लड़का है और उससे उसकी शादी होगी.

पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 की रात करीब 11 बजे, जब वह अपने कमरे में सो रही थी और उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में थी, तब राहुल अचानक उसके कमरे में घुस आया. उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के चिल्लाने के बावजूद उसकी बड़ी मां ने कोई मदद नहीं की. अगले दिन जब पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने राहुल से शादी कराने का वादा कर किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी. इसके बाद राहुल बार-बार पीड़िता के घर आता रहा और उसकी बड़ी मां के समर्थन में उसका शारीरिक शोषण करता रहा. मामले की शिकायत मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(M), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 17 के तहत मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह और उसका समर्थन करने वाली पीड़िता की बड़ी मां को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया. जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago