छत्तीसगढ़

CG : बतौली, लोसगा एवं ग्राम वंदना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महिलाओं के कानून एवं शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर, महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य को महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यकम अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम बतौली, लोसगा एवं ग्राम वंदना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुलेखा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानून एवं महिला शक्तिकरण योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महिला हेल्पलाईन नम्बर के संबंध में जानकारी दी गई। आई०सी०पी०एस० के टीम द्वारा मिशन वात्सलय, सखी वन स्टॉप के टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी एवं चाईल्ड लाईन द्वारा चाईल्ड लाईन की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सम्मानीय जनप्रतिनिधी, ग्राम की महिलाएं, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।
  उल्लेखनीय है कि बाल विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन ग्राम पंचायत, ग्रामों, आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यकमों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक वैधानिक अधिकारो के प्रति प्रतिबद्धता, उनके समानता के अधिकारो को स्थापित करने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

5 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

5 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

5 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago