CG : बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी THAR को फूंककर हुए फरार …
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। देर रात घटी इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ी बहार इलाके की है। पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास रहने वाले आदित्य कुमार की थार गाड़ी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। आधी रात को आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई।
घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी को काफी नुकसान पहुंच चुका था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…
धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…
पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…
राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…