छत्तीसगढ़

CG : बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 532 पेटी अवैध शराब जब्त

बलौदाबाजार (वीएनएस)। बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 532 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब दशहरा के बाद त्योहारी सीजन में बेचे जाने की योजना थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम केसदा में एक सुनसान मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा और शराब जब्त की।

शराब की मात्रा और आरोपी की गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जब्त शराब में 504 पेटी गोवा ब्रांड और 28 पेटी देशी शराब शामिल है। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई को त्योहारी सीजन में अवैध शराब की बिक्री को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

5 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

5 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

6 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

6 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

6 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

6 hours ago