CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …
बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि, दोनों को वाहन करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम संडी स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारी सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष) और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष) दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक और उनकी बाइक करीब 200 मीटर तक वाहन के साथ घिसटते रहे। इसके बाद कैप्सूल वाहन भी लगभग 200 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दुर्घटना दर्ज कर वाहन चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…
कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…