छत्तीसगढ़

CG : बस और पिकअप की टक्कर, एक वाहन क्षतिग्रस्त

मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित बस स्टैंड में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब बेकाबू बस सीधे पिकअप से जा टकराई। हादसे में पिकअप के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन इस बीच पिकअप मालिक सहित सडक़ पर कई लोग बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

शहडोल (मप्र) की पक्षीराज कंपनी की यात्री बस को मनेंद्रगढ़ से रवाना होकर शहडोल जाना था। सुबह करीब साढ़े 8 बजे बस के स्टार्ट नहीं होने पर उसे धकेल कर स्टार्ट करने की कोशिश की जा रही थी, तभी चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे सडक़ पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच बेकाबू बस स्टैंड से नीचे कई लोगों को बचाते हुए ढाल में सडक़ किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। यह तो गनीमत रही कि बेकाबू बस की चपेट में कोई नहीं आ सका।

हार्डवेयर व्यवसायी पिकअप मालिक सत्यनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वे पिकअप में माल लेकर कोटमी जाने की तैयारी कर रहे थे। जब हादसा हुआ तब वे पिकअप के समीप ही थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि पिकअप के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

6 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

6 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

6 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

7 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

7 hours ago