छत्तीसगढ़

CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड स्थित भूमि जनरल स्टोर में शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत कटघोरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड स्थित भूमि जनरल स्टोर का संचालन रामशरण साहू करते हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब उनके बेटे रमेश साहू दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर गल्ले से करीब 4 हजार रुपये नकद गायब थे, जबकि गल्ले के कागजात और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद कटघोरा थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन नकाबपोश युवक शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश करते और नकदी चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के पास स्थित खंडहर और जर्जर स्कूल परिसर में शाम होते ही शराबियों और गांजा पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

17 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

21 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

42 minutes ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

50 minutes ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

53 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का…

56 minutes ago