CG : बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए पंजीयन 20 अक्टूबर तक…

25 अक्टूबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएँ

कोंडागांव । 22 सितंबर से बस्तर ओलंपिक 2025 के पंजीयन की शुरुआत हो चुकी है। इस ओलंपिक में बस्तर संभाग के विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों के लिए अनेक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी (केवल सीनियर महिला वर्ग) शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी भी सीधा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे, जबकि सीनियर वर्ग के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक 2025 की वेबसाइट बस्तर ओलंपिक टाइप कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार नंबर और बैंक खाता अनिवार्य है। पंजीयन जनपद पंचायत कार्यालय, शासकीय विद्यालयों, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय विकासनगर में भी किया जा रहा है।

प्रतियोगिताएँ 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विकासखंड स्तर पर होंगी। इसके बाद 5 से 15 नवंबर तक जिला स्तरीय विजेता टीमें संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संभाग स्तरीय आयोजन 24 से 30 नवंबर तक जगदलपुर में होगा।

विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये की राशि सीधे खाते में दी जाएगी। वहीं टीम खेलों में प्रथम तीन विजेता दलों को क्रमशः 4000, 3000 और 2000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

10 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

10 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

10 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

10 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

10 hours ago