CG : बस्तर की बेटियों ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में में जीते दो स्वर्ण पदक…

जगदलपुर । बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 28 सितंबर तक आयोजित आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम रोशन किया है।

जबकि वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बस्तर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले और सचिव तारीख जरगर ने विजेताओं को बधाई दी।

वहीं छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाघ, कार्यकारी सचिव शेख समीर, मनीष निषाद और बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह और के. ज्योति ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…

14 minutes ago
कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…

15 minutes ago
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन

भोपाल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की…

20 minutes ago
सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध…

35 minutes ago
सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना  रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाहे जितने दावे करे, लेकिन बुधवार…

40 minutes ago