छत्तीसगढ़

CG : बस्तर में ग्रामीण की हत्या, वारदात को दो भाइयों ने दिया अंजाम …

बस्तर। जिले में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण का मर्डर कर दिया गया. दो भाइयों ने मिलकर चाकू से गोदकर उसे बेरहमी से मार डाला. मामला जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव का है. वारदात गुरुवार (30 अप्रैल) के दोपहर की है. मृतक की पहचान मंगलू मंडावी के रूप में हुई है. आरोपी उसी गाँव के दो भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी है. दोनों ने जादू टोने के शक में मंगलू मंडावी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाइयों आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी को शक था मंगलू मंडावी जादू टोना करता है. वारदात वाले दिन मृतक अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था. तभी शराब के नशे में दोनों आरोपी आये और जादू टोने को लेकर झगड़ने लगे. देखते देखते विवाद इतना बढ़ा कि आयतु ने चाकू से मंगलू के सीने पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं इसके बाद बड़े भाई सुखराम ने चाकू से मंगलू कला गला रेत दिया. जिससे मंगलू की तड़प तड़प कर मौत हो गया. वारदात के बाद दोनों फरार हो गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया. दोनों आरोपियों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जारी है.

kgnews

Recent Posts

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

4 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

7 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

11 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

25 minutes ago
रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी

रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी

रायपुर : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी कृषि मंत्री रामविचार…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

CG : कलेक्टर ने किया कलेक्टर कार्यालय परिसर में एसबीआई के नए एटीएम का लोकार्पण …

एमसीबी : जिले में बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में…

29 minutes ago