छत्तीसगढ़

CG : बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कोरबा। कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र की एक घटना में पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना मानिकपुर बस्ती की है, जहां रामकुमार कुर्रे अपने रिश्तेदार के घर आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें दो युवक मास्टर चाबी से बाइक चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि एक आरोपी साहिल बागले (19 वर्ष), निवासी पंप हाउस वाटर नंबर M-14, चोरी की घटना में शामिल था। जब उसे पूछताछ के लिए चौकी लाया गया, तो उसने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी।

दूसरा आरोपी उज्जवल खूंटे (20 वर्ष), निवासी ग्राम बगलोट, सारंगढ़ जिला बिलाईगढ़, कुछ दिनों पहले कोरबा में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। उसकी साहिल से पहले से दोस्ती थी। दोनों ने मिलकर दिनदहाड़े बाइक चोरी की और मौके से फरार हो गए। चोरी के बाद साहिल ने उज्जवल को बाइक सौंप दी ताकि शहर में घूमने से वह पकड़ में न आए। उज्जवल बाइक लेकर अपने गांव चला गया। पुलिस ने उसे भी ट्रेस कर हिरासत में ले लिया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दोनों आरोपी पहले भी सीएसईबी चौकी क्षेत्र में चोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस इनसे अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे की उम्मीद है।

kgnews

Recent Posts

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद   कैमरा ट्रैप…

20 minutes ago
CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

CG में रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी को किया निलंबित

कोरबा. जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन…

43 minutes ago
ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल की तार टूटी, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद

ओंकारेश्वर-ममलेश्वर झूला पुल की तार टूटी, सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद

 ओंकारेश्वर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर को ममलेश्वर से जोड़ने वाले प्रमुख झूला पुल की लोडिंग तार की…

48 minutes ago
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का…

1 hour ago
CG : संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयारियों की होगी समीक्षा …

CG : संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयारियों की होगी समीक्षा …

एमसीबी । संभावित एल नीनो (El Niño) परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक…

1 hour ago
CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून …

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति…

1 hour ago