रायपुर। छत्तीसगढ़ से 6 साल पहले झारखंड ले जाई गई बाघिन गौरी ने अपने 4 शावकों को दबाकर मार डाला। रांची से लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन ने मारा है। बताया जा रहा है कि बच्चे मां के बेहद करीब चले गए थे, जिससे दबने से चारों की जान चली गई। बता दें कि बाघिन गौरी ने 10 मई की आधी रात के करीब चार बच्चों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बाघिन की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। इसके बाद भी ऐसी घटना हो जाना प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही है। बाघिन गौरी के प्रसव होने की जानकारी प्रबंधन को थी। इसके बाद से जिस केज में वह थी, वहां लगाए गए CCTV कैमरे से मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। बिरसा जैविक उद्यान प्रबंधन की मानें तो जन्म के बाद सभी नवजात मां के काफी करीब आ गए। जब मां ने करवट बदली तो सभी शावक उसके नीचे दब गए। जब प्रबंधन को इस बात का पता चला तो वहां के कर्मी केज के भीतर जाकर देखा। बाघिन को बच्चों से दूर हटाया गया। तीन शावकों की वहीं मौत हो चुकी थी, जबकि एक शावक की सांस चल रही थी, लेकिन उसे भी जब तक संभाला जाता तब तक चौथे ने भी दम तोड़ दिया।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…