छत्तीसगढ़

CG : बाप की हत्या करने वाले को मिली आजीवन कारावास की सजा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। प्रदेश के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अपने ही पिता की हत्या करने वाले शख्स को अदालत ने आज उम्रकैद की सजा सुनाई है. न्यायाधीश किरण थवाईत ने आरोपी कृपाल सिंह वाकरे को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी के करीब बहुटाडोल निवासी हरदीन वाकरे (मृतक) मन्दिर में पूजा पाठ किया करता था और वहीं पास की झोपड़ी में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था. आरोपी कृपाल सिंह मृतक हरदीन की पहली पत्नी का बेटा है. जिसने अगस्त 2022 को हत्यारे कृपाल सिंह ने अपने ही पिता हरदीन वाकरे को टंगिया से मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, पिता हरदीन (मृतक) की दूसरी शादी के बाद से ही पिता-पुत्र के बीच तनाव बना रहता था. आरोपी कृपाल सिंह और मृतक हरदीन के बीच अक्सर झगड़े होते थे. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था, इस दौरान आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था. लेकिन झगड़े के बाद से आरोपी बेटे के सर पर खून सवार हो चुका था और उसने दोपहर में मौका पाकर टंगिया से अपने पिता हरदीन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले को लेकर आज अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड किरण थवाईत ने फैसला सुनाते हुये आरोपी कृपाल सिंह वाकरे को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

2 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

3 hours ago