छत्तीसगढ़

CG : बार के खिलाफ ये कैसी कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर में आबकारी विभाग ने तंत्रा बार का लाइसेंस 2 दिन के लिए निरस्त किया है। देर रात तक बार खुले होने के कारण आए दिन विवाद होता है। कुछ दिनों पहले नशे में युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। साथ ही इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई। आबकारी अमले ने देर रात बार का निरीक्षण किया। इस दौरान भी नियमों को ताक पर रखकर बार देर रात तक खुला पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर आबकारी विभाग ने तंत्रा बार का लाइसेंस 2 दिन के लिए निरस्त कर दिया है। बार का लाइलेंस केवल 2 दिन के लिए निरस्त करने पर आबकारी विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दिनकर वासनिक ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 36 मॉल में संचालित तंत्रा बार का 6 जुलाई को निरीक्षण किया। इस दौरान देर रात तक बार में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। विभाग की ओर से बार संचालक को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा गया।

kgnews

Recent Posts

टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद

टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद

भोपाल  दक्षिण पन्ना वनमंडल की रैपुरा रेंज अंतर्गत भरतला बीट में एक झिरिया के पास…

41 minutes ago
जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत…

48 minutes ago
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…

1 hour ago
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

1 hour ago
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…

2 hours ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…

2 hours ago