छत्तीसगढ़

CG : बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज…

रायपुर, देश के 11 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,अभयारण्य क्षेत्र में जैव विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, बर्डिंग कल्चर एवं इको पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में 16 से 18 जनवरी 2026 तक “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन किया गया। सर्वे के दौरान पक्षियों की अच्छी विविधता देखने को मिली। अब तक प्राप्त डेटा के अनुसार इस सर्वे में लगभग 202 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इस सर्वे में देश के 11 राज्यों महाराष्ट्र, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरल एवं कर्नाटक से आए 70 प्रतिभागियों, 12 वॉलंटियर्स, विशेषज्ञों एवं फोटोग्राफर्स सहित लगभग 100 लोगों की सहभागिता रही।यह बर्ड सर्वे केवल बारनवापारा अभ्यारण्य तक सीमित न होकर उसके आसपास से जुड़े कोठारी, सोनाखान एवं देवपुर परिक्षेत्रों में भी किया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रतिभागियों द्वारा संग्रहित पक्षी आंकड़े वैश्विक डाटाबेस का हिस्सा बनेंगे।अभयारण्य क्षेत्र में जैव विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, बर्डिंग कल्चर एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होग़ा। सर्वे में प्रमुख विशेषज्ञों में डॉ. हकीमुद्दीन एफ. सैफी, डॉ. जागेश्वर वर्मा, मोहित साहू एवं श्री सोनू अरोरा की सहभागिता रही।

सर्वे के आकर्षण बने प्रमुख प्रजातियां-इस सर्वे में विशेष रूप से कुछ प्रजातियाँ प्रतिभागियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें बार-हेडेड गूज उल्लेखनीय रही, जो प्रायः मध्य एशिया के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रजनन करती है तथा सर्दियों में भारत सहित दक्षिण एशिया के जलाशयों और खेतों में देखी जाती है। इसी प्रकार आर्द्र घासभूमि, धान के खेतों, दलदली क्षेत्रों एवं नदी किनारे पाए जाने वाले ग्रे-हेडेड लैपविंग, शिकारी पक्षी प्रजाति पेरेग्रिन फाल्कन, ब्लू-कैप्ड रॉक थ्रश, यूरेशियन स्पैरोहॉक,वन पारिस्थितिकी में बीज प्रसार के लिए महत्वपूर्ण माना जाने वाला ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन पिजन का अवलोकन भी आकर्षण का केंद्र बना।

बर्ड सर्वे के सबंध में वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि बारनवापारा सेंट्रल छत्तीसगढ़ की जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करता है, जहाँ मिश्रित एवं साल वनों के साथ विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक परिदृश्य मौजूद हैं। इस सर्वे से प्राप्त डेटा आगे चलकर अभयारण्य में आवश्यक प्रबंधन कार्ययोजनाओं की पहचान में सहायक होगा, खासतौर पर उन पक्षी प्रजातियों के संरक्षण कार्य में जिनकी संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस…

25 minutes ago
CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

43 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

45 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

54 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

57 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

59 minutes ago