CG : बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अन्तर्गत दिलाई गई शपथ…

सुकमा । महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिले में संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरतोंडा एवं गादीरास में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावी रोकथाम एवं बाल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर बाल संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का पुनर्गठन भी किया गया, जिससे गांव स्तर पर बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की निगरानी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी को बाल विवाह रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों एवं शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम से संरक्षण अधिकारी मनीषा शर्मा, परियोजना समन्वयक अमित मरावी, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर मल्लिका सोड़ी तथा केस वर्कर गमेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

6 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

6 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

6 hours ago