छत्तीसगढ़

CG : बालोद में प्रशासन का एक्शन: अचानक चेक पोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर और एसपी; मोटा कैश बरामद

जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी चेक पोस्ट में कड़ाई से जांच पड़ताल की जा रही है। आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र यादव जिले के संवेदनशील चेक पोस्ट का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां निरीक्षण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया गया। 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 27 एफएसटी की टीम पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों में तैनात है एसएसटी की टीम भी तैनात है। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव में किसी तरह की बाधा ना हो कोई ऐसी चीज जिले में न पहुंचे जिससे आचार संहिता का उलंघन हो, अवैध रुपये पैसों का कोई हेर फेर ना हो। इसलिए गंभीरता से निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी पुलिस और प्रशासन की टीम कार्य कर रही है।

विधानसभा के लिए गठित एसएसटी दल ने गुण्डरदेही विकासखंड के चीरचार पोस्ट पर 7 लाख रुपये जब्त किए। पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दरअसल, टीम द्वारा दुर्ग जिले के पाटन तहसील के रहने वाले सागर केला के बैग की जांच की गई तो वहां से नकदी मिली और कोई भी पक्का बिल नहीं दिया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है और अर्जुंदा थाने में सौंप दिया गया है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के माटरी स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्राथमिक शाला माटरी में बनाए गए मतदान केंद्र के अलावा विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर शर्मा ने मतदान केंद्र के व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। 

इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला माटरी के कक्षा 7वीं में पहुंचकर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के पाठ को पढ़कर सुनाने को कहा। शर्मा ने मौके पर उपस्थित कक्षा शिक्षिका को अध्यापन व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर रेणुका श्रीवास्वत, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

10 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

10 hours ago