छत्तीसगढ़

CG : बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत

जांजगीर । जांजगीर क्षेत्र के जर्वे गांव में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि धुमाल संचालक और एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

कनई गांव से एक बारात जर्वे गांव आई थी और इस दौरान चाम्पा से धुमाल पार्टी बुलाई गई थी। शादी समारोह के दौरान पंचायत भवन के पास धुमाल बज रहा था, लेकिन धुमाल के ऊपर लगी लाइट बंद हो गई। इसे ठीक करने के लिए एक कर्मचारी ऊपर चढ़ा, लेकिन कम ऊंचाई से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया।

हादसे में ग्रामीण राजू साहू की मौत हो गई। धुमाल संचालक अमर बघेल और कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया बुरी तरह झुलस गए। अमर बघेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। गजेंद्र गुजरतिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर दुःख जताया है, X…

1 minute ago
CG : अष्टविनायक रियल्टीज़ के मोवा स्थित अभिनव सिटी में आज से शुरू हो रहा है भव्य आवास मेला …

CG : अष्टविनायक रियल्टीज़ के मोवा स्थित अभिनव सिटी में आज से शुरू हो रहा है भव्य आवास मेला …

रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासियों का इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। शहर के प्रतिष्ठित…

5 minutes ago
CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

बिलासपुर. खेत समतलीकरण के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले…

25 minutes ago
CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …

CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …

बलरामपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत…

29 minutes ago
राजनांदगांव : साली से रेप, वीडियो किया वायरल, जीजा गिरफ्तार …

राजनांदगांव : साली से रेप, वीडियो किया वायरल, जीजा गिरफ्तार …

राजनांदगांव। नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी…

34 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान छत्तीसगढ़ योग…

38 minutes ago