कवर्धा । जिला के पिपरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही से आज एक और युवक की मौत हो गई. युवक अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था, जहां महीनों से पड़े डिस्मेंटल तार को वह हटाने की कोशिश कर रहा था. तार बिजली के हाईटेंशन तार से जुड़ा था, जिससे करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. वहीं इस मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ काफी हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गांव में एक युवक की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं कई किसानों की गाय-भैंसे भी खुले में पड़े बिजली के तार की चपेट में आ चुके हैं. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए ग्रामीणों ने विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है. पूरा मामला चरडोंगरी गांव की घटना पिपरिया थाना क्षेत्र का है. छत्तीसगढ़
रायपुर ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल रमेन डेका ने आज…
भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…
भोपाल अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…