बिलासपुर। मोपका स्थित बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगते ही सब स्टेशन से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित की गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…