छत्तीसगढ़

CG : बिना देखें वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छग के मंत्री : भूपेश बघेल …

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक हुई थी। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “शुक्रवार को पंजाब के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक हुई। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब में चुनाव के कुछ महीने बचे हैं, उसकी तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।”

कर्नाटक में डीके. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि विधायक दल की बैठक का इंतजार अभी करना चाहिए। औपचारिक घोषणा के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘वंदे मातरम’ से जुड़े बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के इतिहास पर चर्चा भी हुई है और लोग ‘वंदे मातरम’ का पूरा श्लोक गाते हैं। मैं विष्णु देव साय से केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि वे अपने सभी मंत्रियों को खड़ा करके बिना किसी पाठ को देखे पूरा ‘वंदे मातरम’ गाने को कहें।”

बघेल ने कहा, “हम कांग्रेस सदस्य हैं। हमारी हर सभा और सम्मेलन ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान से शुरू होता है और इन्हीं के साथ समाप्त भी होता है। बताइए, ये लोग इन्हें कब गाते हैं? क्या वे भाजपा के किसी ऐसे कार्यक्रम का उदाहरण दे सकते हैं, जहां ‘वंदे मातरम’ गाया जाता हो?” पश्चिम एशिया (खाड़ी) संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को कम से कम 30 दिनों की मांग के बराबर रसोई गैस (एलपीजी) का रणनीतिक भंडार तैयार करने का निर्देश दिया है। इस सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, “वैसे भी एलपीजी, पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। सारे पेट्रोल पंप ड्राई हैं। विष्णुदेव साय को इसकी चिंता करनी चाहिए कि किसानों को खाद कैसे मिले और ट्रांसपोर्टर को तेल मिले। हालांकि, वह इस मामले पर चुप हैं।”

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

12 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

12 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago