छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर में भारी बारिश, घरों में घुसा पानी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। वहीं अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। डेमोग्राफ़िक्स आज (शुक्रवार) भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में रातभर से बूंदाबांदी जारी है। वहीं बिलासपुर में रातभर हुई तेज बारिश से श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स समेत कई इलाकों की सड़कों और घरों में पानी भर गया। हालात को देखते हुए बिलासपुर जिले के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।

उधर, रायगढ़ में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से प्रभा एक्का (55) की मौत हो गई। वह जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गई थीं, तभी अचानक मौसम बदला और बिजली की चपेट में आ गईं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 31% कम बारिश हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी में 18 छात्रों को काटने वाला छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित, जांच में खुलासा …

CG : धमतरी में 18 छात्रों को काटने वाला छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित, जांच में खुलासा …

धमतरी । जिले के कुरूद विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में…

2 minutes ago
CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, आवेदन 6 अगस्त तक…

CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, आवेदन 6 अगस्त तक…

बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम उमरिया के आंगनबाड़ी केन्द्र 1 में…

5 minutes ago
CG : दुर्ग जिले में अब तक 293.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : दुर्ग जिले में अब तक 293.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग,। जिले में 1 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक 293.9 मिमी औसत वर्षा…

7 minutes ago
CG : विकास कार्यों के लिए 44.99 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

CG : विकास कार्यों के लिए 44.99 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग…

9 minutes ago
CG : दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए 23 एवं 24 जुलाई को शिविर आयोजित…

CG : दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए 23 एवं 24 जुलाई को शिविर आयोजित…

महासमुंद । जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण…

12 minutes ago
CG : सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, जगदलपुर में बढ़ा हादसों का खतरा …

CG : सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, जगदलपुर में बढ़ा हादसों का खतरा …

जगदलपुर । शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों के लिए बड़ी…

18 minutes ago