छत्तीसगढ़

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू …

बेमेतरा । भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमेतरा द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा के अंतर्गत थानखम्हरिया सेक्टर में आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को केक निर्माण की आधुनिक तकनीकों, केक की आकर्षक सजावट, गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय, स्वच्छता के मानकों तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद बालिकाएं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रूपरेखा से अवगत कराया गया। साथ ही केक निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री एवं उपकरणों की जानकारी दी गई तथा केक बनाने की प्रारंभिक विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने, अपने कौशल को निरंतर विकसित करने तथा भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर, मिशन शक्ति से जेंडर विशेषज्ञ तमन्ना, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक राखी यादव, केक प्रशिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

36 minutes ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

40 minutes ago
CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

2 hours ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

2 hours ago
CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

2 hours ago