छत्तीसगढ़

CG : बेटे के लव मैरिज से परेशान, दादा ने पोती का किया मर्डर

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 5 साल की मासूम की हत्या उसके ही दादा ने कर दी। वजह इतनी थी की उसके बेटे ने दूसरे समाज की लड़की से लव मैरिज की थी। आरोपी रंथु राम अपने बेटे सुरेश राम से नफरत करता था और उससे भी कई बार झगड़ा हो चुका था। मामला कुनकुरी थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सुरेश राम की बड़ी बेटी नहाने के लिए घर के पास ही स्टॉप डैम गई थी। वह पानी के पास बैठकर खेल रही थी, उसी समय आरोपी दादा रंथु राम वहां पहुंच गया। मौका पाकर उसने पोती को डैम के गहरे पानी में धकेल दिया। डैम के पानी में डूबकर बच्ची की मौत हो गई।

सुरेश राम और उसकी पत्नी अलग-अलग समाज के हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से 2016 में शादी की थी और इसके बाद उन्हें 2 बेटियां भी हुईं। दूसरे समाज में बेटे ने शादी की थी जिसके कारण आरोपी अपने बेटे-बहू और उसकी बच्चियों से बहुत नफरत करता था। पिता की नफरत के कारण सुरेश अपनी पत्नी और दो बेटी के साथ मुंबई चला गया था और वहां रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। बड़ी बेटी को स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए सुरेश को कुछ दस्तावेज की जरूरत पड़ी। वह कागजात बनवाने अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर 13 मार्च को अपने घर ग्राम कदमकछार आया था।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

CG : कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

  गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन,…

5 minutes ago
CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : टीएल बैठक: राजस्व प्रकरणों का नियमित रुप से सुनवाई करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्मित 200 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य…

7 minutes ago
CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

CG : शैक्षणिक संस्थानों के बसों एवं अन्य वाहनों की 19 एवं 20 जून को होगी जांच

जगदलपुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों…

10 minutes ago
प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची…

18 minutes ago
सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

सरकारी कर्मचारियों को राहत, तबादलों की समयसीमा आज रात 12 बजे तक बढ़ाई गई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य…

20 minutes ago
भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

धार  इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…

54 minutes ago