छत्तीसगढ़

CG : बैंक के कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या

बिलासपुर । जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बैंक के कर्ज से परेशान युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक ने दो निजी बैंक से लोन लिया था. कुछ महीनों से वह लोन की किश्त बड़ी मुश्किल से जमा कर पा रहा था, जिसे लेकर वह परेशान रहता था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी दीपक कुंभकार एक व्यवसायी था और गांव के बाजार चौक के पास उसकी जूते-चप्पल की दुकान थी.

रविवार की सुबह वह अपनी सफाई करने के बाद आसपास के व्यवसायियों से मिला. इसके कुछ देर बाद, उसकी लाश दुकान में फांसी के फंदे पर लटकती मिली. घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की. पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि दीपक ने दो निजी बैंकों से लोन लिया था और व्यवसायिक परेशानियों के कारण लोन की किश्तें समय पर जमा करने में उसे कठिनाई हो रही थी. बताया जा रहा है कि लोन की किश्तों को लेकर वह अपनी पत्नी राधा से भी चर्चा कर रहा था. एक दिन पहले ही पति-पत्नी ने रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद रविवार को दीपक की लाश फांसी पर लटकी मिली। 

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago