छत्तीसगढ़

CG : बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल बनी संबल

दिव्यांग हरिचंद पटेल बना आत्मनिर्भर

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम गांगचुवा (सिंघनपुरी) निवासी दिव्यांग हरिचंद पटेल के जीवन में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है।

एक सड़क दुर्घटना में बायां पैर कट जाने से दिव्यांग हुए हरिचंद पटेल की आजीविका पर गहरा असर पड़ा था। सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच जीवनयापन चुनौतीपूर्ण हो गया था। उपचार के दौरान उन्हें जिला अस्पताल से दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन किया।

पात्रता के आधार पर उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां सहज हुईं। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए पटेल ने अपने गांव में किराना दुकान शुरू की। अब वे ट्राइसाइकिल की सहायता से स्वयं सामान लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं और सम्मानजनक, आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।

हरिचंद पटेल ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल दिव्यांगजनों को स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बना रही

kgnews

Recent Posts

टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद

टिटहरी के 4 अंडों ने जगाई अच्छी बारिश की उम्मीद

भोपाल  दक्षिण पन्ना वनमंडल की रैपुरा रेंज अंतर्गत भरतला बीट में एक झिरिया के पास…

40 minutes ago
जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत…

47 minutes ago
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…

1 hour ago
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

1 hour ago
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…

2 hours ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…

2 hours ago