CG : बॉयफ्रेंड से नाराज होकर गर्लफ्रेंड ने लगाया फांसी…

बलरामपुर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा अपने बॉयफ्रेंड से लगातार चैट कर रही थी। बॉयफ्रेंड के बातचीत से बचने और वीडियो कॉल न करने पर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

आत्महत्या से ठीक पहले उसने मैसेज भेजकर लिखा कि श्आखिरी बार वीडियो कॉल में देख लोए मैं मरने जा रही हूं। यह घटना तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र के भीतियाही गांव की है। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी और भंवरमाल में स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल छुट्टियों में वह अपने गांव भीतियाही आई हुई थी।

घटना 17 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। छात्रा अपने घर के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान वह मोबाइल फोन से अपने कथित बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी।

चैट के दौरान युवक ने उससे बातचीत करने से परहेज किया और वीडियो कॉल से भी कतराने लगा। इससे आहत होकर छात्रा ने बॉयफ्रेंड को अंतिम मैसेज भेजा कि श्एक बार वीडियो कॉल में देख लोए मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

छात्रा के दादा जब घर लौटे और दरवाजा खोला तो उनकी पोती फांसी पर झूलती मिली। यह नजारा देखकर वे दहशत में आ गए और शोर मचाने लगे। पड़ोसियों के साथ मिलकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तातापानी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

इस मामले में जांच अधिकारी रामसेवक भगत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा पिछले 4.5 वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। इससे वह मानसिक तनाव में रहती थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि छात्रा की मोबाइल चैट और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही हैए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय उसकी आखिरी बातचीत किन परिस्थितियों में हुई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा दुख है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग छात्रा पढ़ाई में ठीक.ठाक थी लेकिन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी। बॉयफ्रेंड से हुई नाराजगी ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं युवा पीढ़ी में बढ़ते मानसिक तनाव और संबंधों की संवेदनशीलता को दिखाती हैं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

1 hour ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

2 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

2 hours ago