CG : भगवा और सतरंगी झंडा को लेकर ठनी, कलेक्टर ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की…

कवर्धा । कामठी गांव में मदिर के गुबंज में भगवा झंडा लहराने को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन सकती है. क्योंकि गांव में नवरात्रि पर्व में माता दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर पहले से ही गांव के दो पक्षों में विवाद रहा है. गांव में समाजिक सद्भाव बनी रहे और हालात न बिगड़े इसके मद्देनजर कलेक्टर खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचे और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की. दरअसल, महाअष्टमी के दिन हुआ ये कि मंदिर समिति और ग्रामीणों ने साथ मिलकर मंदिर के गुम्बज पर भगवा ध्वज लगा दिया, जबकि वहां पहले से ही गोंडवाना धर्म का सतरंगी झंडा लहर रहा था. इसी के चलते एक बार फिर विवाद की आशंका गहराने लगी है

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों झंडों के लगे रहने से उन्हें आपत्ति नहीं है. लेकिन अगर भगवा ध्वज को हटाने पर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हमने ग्रामीणों की सहमति से भगवा ध्वज लगाए हैं. हमें सतरंगी झंडों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर हमारे ध्वज को हटाया गया तो, वही स्थिति बन जाएगी जो पिछली बार हुई थी.संवेदनशील स्थिति को देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा खुद कामठी पहुंचे. यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर दोनों पक्षों को समझाइश दी. अगर दोनों पक्ष अगर सामंजस से दोनों धर्मो के झंडे लगाए तो शासन-प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं है.

kgnews

Recent Posts

CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

CG : नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल…

2 minutes ago
CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट…

4 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…

7 minutes ago
CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…

10 minutes ago
CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…

11 minutes ago
CG : SDM के आश्वासन के बाद बघेल, सिंहदेव समेत कांग्रेसियों ने खत्म किया धरना …

CG : SDM के आश्वासन के बाद बघेल, सिंहदेव समेत कांग्रेसियों ने खत्म किया धरना …

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से चली कांग्रेस के हल्ला बोल का प्रभावी…

14 minutes ago