छत्तीसगढ़

CG : भतीजे का खूनी तांडव, परिवार के 3 सदस्यों को किया लहूलुहान

बलौदाबाजार । जमीन विवाद पर भतीजा का पारा कुछ ऐसा चढ़ा कि उसने चाचा के साथ उनकी बहू और बहू की मां पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है. घटना बलौदाबाजार-भाटापारा जिला क्षेत्र के दूरस्थ बया चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिधपुरी की है. चौकी प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि गिधपुरी निवासी संजय भोई का अपने चाचा शरद भोई से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद था, जिस पर आरोपी ने अपने चाचा पर टंगिये से वार कर दिया. इसी दौरान चाचा की बहू तुलसी भोई, जो आरोपी की रिश्ते में भाभी लगेगी, सामने आई तो उस पर भी प्राणघातक वार कर दिया. आरोपी यहीं नहीं रुका बल्कि भाभी की मां पर भी हमला कर घायल कर दिया. chhattisgarh घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच आरोपी की पता तलाश में जुट गई, लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो गया , जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं घायलों को तत्काल पिथौरा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया है. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

kgnews

Recent Posts

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

32 minutes ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

41 minutes ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

1 hour ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

1 hour ago
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री  विष्णु देव…

1 hour ago
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

2 hours ago