छत्तीसगढ़

CG : भरोसे की खेती : डिजिटल धान खरीदी से किसान तीरथ राज सिंह बना आत्मनिर्भर

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई पारदर्शी एवं पूर्णतः डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था आज छत्तीसगढ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में यह व्यवस्था केवल धान विक्रय की प्रक्रिया तक सीमित न रहकर किसानों के जीवन में भरोसे, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का आधार बनकर उभरी है।
              
      मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम मेंड्रा निवासी प्रगतिशील कृषक तीरथ राज सिंह इसकी एक प्रेरक और जीवंत मिसाल हैं, जिनकी मेहनत को इस आधुनिक व्यवस्था ने पूरा सम्मान दिलाया। कृषक तीरथ राज सिंह ने कोड़ा उपार्जन केंद्र में तकनीक आधारित, पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 94 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। डिजिटल तौल कांटे से सटीक वजन, ऑनलाइन प्रविष्टि, वास्तविक समय में जानकारी और पारदर्शी भुगतान प्रणाली ने पूरी प्रक्रिया को सहज, विश्वसनीय और तनावमुक्त बना दिया। 

      उपार्जन केंद्र पर किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई, जहां बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान और सुव्यवस्थित कतार प्रणाली ने किसानों को सम्मानजनक अनुभव प्रदान किया। तीरथ राज सिंह बताते हैं कि पूर्व वर्षों में धान विक्रय के दौरान अनिश्चितता, लंबा इंतजार और अव्यवस्थाएं किसानों के लिए बड़ी चुनौती हुआ करती थीं। भुगतान में देरी और जानकारी के अभाव से किसान मानसिक दबाव में रहते थे, किंतु इस वर्ष शासन द्वारा लागू की गई अनुशासित, जवाबदेह और डिजिटल व्यवस्था ने इन सभी समस्याओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। 

        किसानों को समयबद्ध भुगतान की सुनिश्चित प्रणाली से अब उन्हें अपनी मेहनत की उपज का मूल्य बिना किसी चिंता के समय पर प्राप्त हो रहा है।
समय पर प्राप्त भुगतान से तीरथ राज सिंह न केवल आगामी फसल की तैयारी बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, कृषि निवेश और पारिवारिक आवश्यकताओं की योजनाएं भी आत्मविश्वास के साथ बना रहे हैं।

उनके अनुसार यह व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसने खेती को फिर से सम्मान और स्थायित्व प्रदान किया है। कृषक तीरथ राज सिंह की सफलता की यह कहानी जिले में लागू किसान-हितैषी नीतियों की जमीनी सफलता का सशक्त प्रमाण है। यह उपलब्धि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है और उन्हें पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 

      कृषक तीरथ राज सिंह ने किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे इन प्रयासों के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

4 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

4 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

4 hours ago