छत्तीसगढ़

CG : भाई को बदमाशों से बचा रहे बड़े भाई की हत्या, 5 गिरफ्तार…

बिलासपुर । शनिवार रात मारपीट के दौरान छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला रेत दिया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अभिषेक यादव (22) है, जो मोपका गुड़ी मोहल्ले का रहने वाला था। उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव (16) का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने ओमप्रकाश से पिटाई शुरू कर दी।

इस दौरान अभिषेक ओमप्रकाश को बचाने के लिए पहुंचा था। तभी बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि, अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दरअसल, अभिषेक यादव BA सेकंड का स्टूडेंट था। रात करीब 10:30 बजे मोपका चौक में उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव का युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। करीब 5 युवकों ने ओमप्रकाश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

छोटे भाई को पिटता देख अभिषेक मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने चापड़ से अभिषेक के गले पर वार किया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ओमप्रकाश जान बचाकर भागा। आरोपी उसका पीछा करते हुए नजदीकी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। किसी तरह वह चौकी में घुसकर अपनी जान बचा सका। घटना के बाद परिजन और स्थानीय अभिषेक को तुरंत अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे।

kgnews

Recent Posts

बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जगदलपुर. जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने…

21 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ एयर…

26 minutes ago
भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

30 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन…

32 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह

उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह प्रथम चरण में स्नातक, स्नातकोत्तर…

36 minutes ago
छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना विभागों, निगम-मंडलों और…

39 minutes ago