CG : भाई – बहन की शादी न होने पर शिव मंदिर पहुंचकर मूर्ति को खंडित कर तलाब में फेंका….

बालोद, जिले के ओरमा गांव में युवक ने शादी नहीं होने पर गुस्से में भगवान शिव की मूर्ती को खंडित कर तालाब में फेंक दिया. घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम ओरमा में तालाब के पास स्थापित शिवलिंग और नंदी की मूर्ति की पूजा के लिए लोग सुबह 5 बजे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदीर में तोड़फोड़ की गई है. इस घटना से आक्रोशित होकर नेमलाल साहू ने बालोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने धारा 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थाना पुलिस की टीम तैयार की गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच ग्रामिणों से पूछताछ शुरू की. आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस ने नरेन्द्र निषाद उर्फ लल्लू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म करना कबूला. आरोपी ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है. 23 जुलाई को शराब पीकर घर आया और आराम कर रहा था. इसी दौरान उसने अपनी और बहन की शादी नहीं होने का दोषी कि भगवान को दोषी माना. गुस्से में आरोपी रात 12 बजे शिव मंदिर पहुंचकर मूर्ति को खंडित कर तलाब में फेंक दिया. साथ ही गांव से युवक मनोज के साथ पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिए चार सायकल को भी तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago