रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दौरान भाजपा ने घोषणा पत्र जारी की थी। जिसमें सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाने की बात कही गई। वहीं इस बार भाजपा ने महिला मतदाताओं पर भी अधिक फोकस किया। जिसके तहत महिलाओं को 12 हजार रुपए हर साल एवं 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की बात कही थी। इन्हीं सब वायदों के बीच महिलओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरुषों से ज्यादा मतदान की है। महिला मतदाताओं के मतदान के प्रतिशत से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार के चुनाव में सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम है।छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की सरकार आ चुकी है। इसी वादे के चलते अब एचपी गैस कार्यालय में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बरसते पानी में महिलाएं केवाईसी के लिए एचपी गैस कार्यालय में लाइन लगाकर बैठी हुई हैं। अब 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर पाने के लिए छत्तीसगढ़ में केवाईसी के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के…
भोपाल पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…
मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…