कोरबा । लोकतंत्र की बुनियाद को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जोर-शोर से जारी है। जिले में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में यह अभियान सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के भाग क्रमांक 176 में बीएलओ मालती सारथी और मितानीन द्वारा लगातार घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को गणना पत्रक दिए जा रहे हैं।
सारथी न केवल फार्म प्रदान कर रही हैं, बल्कि उनमें भरी जाने वाली आवश्यक जानकारी तथा संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में भी मतदाताओं को विस्तार से समझा रही हैं। साथ ही वह मतदाताओं की समस्याएं भी सुन रही हैं और उनका समाधान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिससे नागरिक आसानी से उनसे जानकारी प्राप्त कर सकें। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाना है।
रायपुर जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…
राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…
राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…