छत्तीसगढ़

CG : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की त्वरित कार्रवाई, सरभोका के मिशन पारा में खराब हैंडपंप सुधार कर पेयजल व्यवस्था की गई सुचारु

एमसीबी/ भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका के मिशन पारा (सरपंच घर के पास) में विभागीय टीम द्वारा हैंडपंपों का निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य किया गया।

गर्मी के तीव्र प्रकोप को देखते हुए विभाग द्वारा खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। हैंडपंप सुधार कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की यह त्वरित पहल प्रशासन की संवेदनशीलता तथा ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विभाग द्वारा जिलेभर में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल स्रोतों की सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुधार कार्य निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए हैंडपंप मरम्मत, जल स्रोतों के संरक्षण एवं त्वरित तकनीकी सुधार को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस सतत अभियान से जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को राहत मिल रही है और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो रही है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

23 minutes ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

26 minutes ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

26 minutes ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

29 minutes ago
राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज लोक भवन में 'पीएम-जनमन' (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय…

32 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

CG : सुशासन तिहार : जनता और प्रशासन के बीच मजबूत विश्वास का माध्यम बन रहा जनसमस्या निवारण शिविर

नारायणपुर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला शासन की योजनाओं का सीधा लाभसुशासन तिहार…

34 minutes ago