CG : भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 6 घायल, ट्रक चालक फरार…

रायगढ़ । जिले में एक ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रायगढ़ से कापू जाने वाली पूर्णागिरी बस रवाना हुई थी। करीब 12 बजे, जब बस चिराईपानी के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और बस ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी।

बस में बैठे सत्यम चौहान, प्रहलाद कुमार, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयैरा नाग, टिंगो मिंज, अमित चतुर्वेदी, सरस्वती चतुर्वेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव और अनुपम मिश्रा को हल्की चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्राइवर को भर्ती किया गया है, जबकि हल्की चोट वाले यात्रियों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago