छत्तीसगढ़

CG : भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के बच्चों से प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

मिलिट्री नर्सिंग सर्विस से सेवानिवृत्त अधिकारियों का बनाया जाएगा पहचान पत्र
उत्तर बस्तर कांकेर , प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना और रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि योजनांतर्गत भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के बच्चों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन ूूूणेइण्हवअण्पद के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कांकेर ने बताया कि रक्षामंत्री विवेकाधीन निधि (आर.एम.डी.एफ) छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के वे बच्चे, जिन्होंने वर्ष 2025-26 में कक्षा पहली से 12वीं अथवा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना हेतु तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के बच्चों को लाभ दिया जाएगा। योजना हेतु पात्रता के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ प्रमाणीकरण हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होना होगा।


जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने बताया कि कांकेर जिले में निवासरत मिलिट्री नर्सिंग सर्विस से सेवानिवृत्त अधिकारियों से भी कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन एवं पहचान पत्र बनवाने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त सेवारत सैनिकों से भी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अपना नाम दर्ज कराने का आग्रह किया गया है, ताकि उन्हें राज्य शासन द्वारा प्रदत्त शासकीय सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। छात्रवृत्ति एवं अन्य जानकारियों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष नंबर 07868-299299 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

32 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

37 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

2 hours ago