छत्तीसगढ़

CG : भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर विधायक पंडरिया भावना बोहरा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    राज्यपाल डेका ने भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि भोरमदेव केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा भोरमदेव कॉरिडोर इस क्षेत्र के पर्यटन और समग्र विकास को नई पहचान देगा।

    राज्यपाल डेका ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी।
    इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

4 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago