छत्तीसगढ़

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गांव–बस्ती चलो अभियान के तहत भटगांव विधानसभा के महावीरपुर और संजय नगर पहुँचीं…

रायपुर,

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गांव–बस्ती चलो अभियान के तहत भटगांव विधानसभा के महावीरपुर और संजय नगर पहुँचीं

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री,  लक्ष्मी राजवाड़े ने आज गांव–बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महावीरपुर एवं संजय नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनसमस्याओं का समाधान सीधे जनता के बीच जाकर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

प्रवास के दौरान मंत्री राजवाड़े ग्राम महावीरपुर में नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं तथा ग्राम संजय नगर में नवनिर्मित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के ये विकास कार्य ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ जनजीवन को अधिक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनमत बछाड़, महिला मोर्चा सूरजपुर जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास, मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े सहित दोनों ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…

2 minutes ago
CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

12 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

17 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

21 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

23 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

23 minutes ago