छत्तीसगढ़

CG : मकान में रेड, 9 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार …

मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर साय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम परसिया चौकी साकेत में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।राज्य और स्थानीय प्रशासन आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम परसिया चौकी साकेत निवासी सरजू निषाद के मकान की विधिवत पंचनामा तैयार कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 09 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी विशेन चन्द्रवंशी, आबकारी मुख्य आरक्षक लक्ष्मी खांडे, आबकारी आरक्षक रविंद्र क्षत्रिय तथा सैनिक सुश्री बिंदिया राजपूत शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

52 minutes ago
CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

CG : कोतवाली थाने से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, तीन आरक्षक निलंबित …

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…

1 hour ago
CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

CG : भिलाई निगम इतिहास में पहली बार महिला आयुक्त, 27वीं कमिश्नर बनीं सुरुचि सिंह …

भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए नया नियम, एक हेक्टेयर भूमि पर लगाने होंगे 2,500 पौधे

रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…

1 hour ago
‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

2 hours ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago