CG : मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में लगातार बढ़ रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं

तीन माह में 1827 मरीजों को मिला उपचार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में मिली सफलता

रायपुर,

तीन माह में 1827 मरीजों को मिला उपचार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में मिली सफलता

स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के निरंतर प्रयासों से मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल ने जुलाई से सितंबर 2025 की अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अस्पताल की त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में कुल 1827 मरीजों को उपचार एवं देखभाल की सुविधा प्रदान की गई। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सतत सुदृढ़ीकरण और आमजन में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मामलों की संख्या सबसे अधिक रही। इस अवधि में 596 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC और 375 प्रसवोत्तर माताओं की देखभाल (PNC) की गई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता लगातार बढ़ रही है। 

सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में भी अस्पताल की चिकित्सा टीम ने त्वरित और प्रभावी सेवाएँ प्रदान कीं। एनीमिया के 150 , बुखार के 201, सड़क दुर्घटना (RTA) के 40, सर्पदंश के 53, भालू हमले के 5, विषाक्तता के 9 तथा जलने के 6 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। इसके अलावा 80 सिजेरियन ऑपरेशन (LSCS) भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है, जो स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता का सकारात्मक संकेत है। यह सफलता अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भावना, समर्पण और जनसेवा के प्रति निष्ठा का परिणाम है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आने वाले महीनों में मरीजों की सुविधा के लिए नई चिकित्सा सेवाएँ और आधुनिक उपकरण जोड़े जाएंगे, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

2 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

3 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

3 hours ago