सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जंगली मशरूम खाने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है. एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी लोग सूरजपुर जिले के सरहरी गांव के रहने वाले हैं.
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरहरी में परिवार ने जंगल से लाकर मशरूम की सब्जी बनाई थी. रात को दो बच्चे जल्दी सो गए थे, जिसके कारण वह जहरिले मशरूम खाने से बच गए. परिवार की दो महिलाएं और दो पुरुष को खाना खाने के बाद अचानक पेट में दर्द और उल्टी की समस्या शुरू हो गई.
तबियत बिगड़ने पर सभी को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…
भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…
सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…