छत्तीसगढ़

CG : महतारी के चेहरे पर अब वंदन की चमक

रायपुर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर आज छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर अंतरित की गई। इस योजना के तहत अब छत्तीसगढ़ में विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए और प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए नियमित रूप से मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया कॉफी टेबल पिक्टोरियल बुक “मय महतारी हंव” का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में खुशियों के नोटिफिकेशन की 36 कहानियां शामिल हैं ल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन जय जोहार के साथ की उद्बोधन की शुरूआत। मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूँ। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रणाम। दो हफ्ते पहले मैंने आपके प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया। आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूँ लाखों लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। अलग अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है। आज मुझे आपके बीच पहुंचना चाहिए था पर अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से आज उत्तर प्रदेश में हूँ और काशी से बोल रहा हूँ कल रात बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करते हुए सभी देशवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ की धरती से आपसे बात करने का अवसर मिला। मैं तो आपको बधाई देता ही हूँ। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। 8 मार्च को शिवरात्रि की वजह से यह कार्यक्रम करना संभव नहीं था पर आज बाबा भोले की नगरी से एक हजार रुपए पहुंच रहा है साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद भी पहुंच रहा है। आप सभी के खातों में हर महीने बिना किसी परेशानी के ये पैसा आता रहेगा। ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की सरकार पर, ये मैं गारंटी दे रहा हूँ। जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं बहनों का कल्याण है। आज परिवार को पक्का घर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर, उज्ज्वला का सस्ता सिलेंडर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर। 50 प्रतिशत से अधिक जनधन खाते वो भी महिलाओं के नाम पर। 65 प्रतिशत से ज्यादा मुद्रा लोन भी महिलाओं ने लिया है खासकर नौजवान बेटियों ने। उन्होंने अपना काम शुरू किया। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने सेल्फहेल्प ग्रूप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं का जीवन बदला। हमारी सरकार के प्रयासों से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। गांव गांव में इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है। इस सफलता को देखते हुए हमने बड़ी छलांग लगाने का फैसला किया। हमने अब संकल्प किया कि देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। नमो ड्रोन दीदी योजना पर भी हम काम करेंगे। आप कल दस ग्यारह बजे जुड़ें आप देखें नमो ड्रोन दीदी कैसा कमाल कर रही हैं। सरकार बहनों को ड्रोन भी देगी, ड्रोन पायलेट की ट्रेनिंग भी देगी। एक दीदी ने कहा कि मुझे तो साइकिल भी नहीं चलानी आती थी अब मैं ड्रोन पायलेट हूं। इससे खेती विकसित होगी। परिवार समृद्ध तब होता है जब परिवार स्वस्थ होता है। परिवार स्वस्थ तभी होता है जब घर की महिलाएं स्वस्थ होती हैं। पहले गर्भ के दौरान माता शिशु की मृत्यु बड़ी चिंता होती थी। इस पर हमने काम किया। पहले शौचालय नहीं होने की वजह से माताओं को अपमान सहना पड़ता था। इससे महिलाओं को बीमारी से मुक्ति मिली है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

23 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

28 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

34 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

38 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

43 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

48 minutes ago