सक्ती जिले में हाइवे किनारे संदिग्ध हालत में अधजली लाश मिली है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मसनियाकलां में शनिवार को हाईवे किनारे एक अधजला शव मिला। शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हाइवे किनारे मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आम जनता से अपील की है कि मृतक के संबंध मे किसी को कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों 7587095677, 9098916445, 9479274992 पर संपर्क कर सूचना दें। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…
भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…
भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…