छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना से बिखरी मुस्कान, सास-बहू के पारंपरिक रिश्ते को मिली नई पहचान…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर में सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल बन रही है। प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में दी जा रही आर्थिक सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा परिवार और समाज में उनका सम्मान एवं सहभागिता सुदृढ़ हो रही है। यह योजना आर्थिक सहयोग के साथ-साथ महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।

कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र की गृहिणी बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक इस योजना की लाभार्थी हैं। दोनों को अब तक योजना के अंतर्गत 24 किश्तों में कुल 24 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं बच्चों की शिक्षा में उल्लेखनीय सहयोग मिला है। सविता कौशिक ने बताया कि प्रतिमाह समय पर मिलने वाली राशि से घरेलू खर्चों का सुव्यवस्थित प्रबंधन संभव हुआ है और आवश्यकता के समय किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वहीं बहुरा कौशिक ने कहा कि शासन की यह पहल महिलाओं के लिए बड़ी राहत सिद्ध हुई है, जिससे परिवार में सहयोग, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि,महतारी वंदन योजना महिलाओं के आत्मसम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य शासन की एक ऐतिहासिक एवं प्रभावी पहल है। यह योजना महिलाओं को परिवार और समाज में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सक्षम बना रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना के माध्यम से हर पात्र महिला तक लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में स्थापित हो रही है, जो आत्मनिर्भर महिलाओं के माध्यम से समृद्ध एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि…

CG : भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि…

रायपुर/दिल्ली । भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरि उर्फ वी. वी.…

3 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी …

CG : आज छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 22 जून को दंतेवाड़ा के रस्ते प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून…

9 minutes ago
CG : बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौत…

CG : बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौत…

कोरबा । कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुरियाडांड़ में लोनर हाथी…

17 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक एलबी संवर्ग पेंशन मामले में सरकार की रिट अपील खारिज…

CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक एलबी संवर्ग पेंशन मामले में सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता के लिए…

22 minutes ago
CG : युवक ने ससुराल के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या…

CG : युवक ने ससुराल के पास फांसी लगाकर की आत्महत्या…

धमतरी । जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव में एक युवक द्वारा फांसी…

47 minutes ago
CG : ग्राम उलेरा में रोका गया बाल विवाह…

CG : ग्राम उलेरा में रोका गया बाल विवाह…

कोंडागांव । जिले के अंतर्गत उलेरा थाना मांकड़ी जिला कोण्डागांव में चल रहे बाल विवाह…

55 minutes ago