छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा सहारा

कांकेर । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में न सिर्फ अपार खुशियां लेकर आई है, बल्कि एक सुखद सहारा सिद्ध हो रही है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती मीना देवांगन को उक्त योजना  के तहत प्रति हजार प्रति माह के मान से अब तक 10 किश्तों में कुल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। ये पैसे मीना के लिए केवल एक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं।

मीना ने  बताया कि वह इन पैसों का उपयोग बड़ी सूझबूझ से करती हैं। अपने बच्चे की ट्यूशन फीस भरने से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में खर्च करने तक, उन्होंने इन पैसों का सदुपयोग किया है। साथ ही, वह इन पैसों से सुकन्या समृद्धि योजना में भी निवेश करती हैं, ताकि अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

मीना ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम भी करती हैं और अपनी मेहनत से घर चलाने में आवश्यक सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिले पैसे ने उन्हें सिलाई के काम में भी मदद की है। इस योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है। वह कहती हैं- “प्रदेश सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। इस योजना ने हमें एक नई दिशा दी है। इसके लिए हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं।”

kgnews

Recent Posts

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…

18 seconds ago
CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…

13 minutes ago
राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…

17 minutes ago
CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

26 minutes ago
बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

रायपुर खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक…

37 minutes ago
MP में तबादलों की तैयारी तेज, विभागों ने मांगी पदस्थापना डिटेल; NHM 2 जून तक लेगा आवेदन

MP में तबादलों की तैयारी तेज, विभागों ने मांगी पदस्थापना डिटेल; NHM 2 जून तक लेगा आवेदन

भोपाल  प्रदेश  में तबादलों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सरकार द्वारा लंबे समय से…

46 minutes ago