CG : महाकाल पालकी यात्रा में चाकू से किया हमला, 6 नाबालिक को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव, तुमड़ीबोड़ चौकी के सिवनीखुर्द गांव में बीती रात महाकाल पालकी यात्रा के दौरान किसी बाद को लेकर हुए विवाद बाद एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी 6 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि बोदेला में गुरुवार शाम को महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई थी. पालकी यात्रा बोदेला से आश्रित ग्राम से सिवनीखुर्द गई और वापस बोदेला आ रही थी. इस दौरान गांव के युवा पालकी यात्रा में नाच रहे थे. नाचने के दौरान 19 वर्षीय युवक राजेश बंजारे का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. अपचारी बालकों ने युवक राजेश बंजारे के साथ जमकर मारपीट कर दी.

इस बीच एक आरोपी ने राजेश बंजारे पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में राजेश बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री लाया गया. इलाज के दौरान राजेश बंजारे की मौत हो गई. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की. घटना के 4 घंटे बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी सभी 6 अपचारी बालकों को धारा 103 (1), 192(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तत्काल कार्रवाई की गई.

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

5 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

5 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

5 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

5 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

5 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

6 hours ago